कर्नाटक जिजाऊ ब्रिगेडने मनाया जिजाऊ सावित्री जन्मोत्सव
कर्नाटक राज्य के भालकी शहर मे कर्नाटक जिजाऊ ब्रिगेड द्वारा जिजाऊ सावित्री जन्मोत्सव हर्षोल्हास से मनाया गया. जन्मोत्सव की सुरुवात राष्ट्रमाता जिजाऊ पूजन के बाद रॅली से की गई. रॅली मे स्कूल के बच्चों के साथ महिलाओं की उपस्थिती जादा थी. रॅली के मार्ग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्रपती शिवाजी महाराज की पुतलो को फुलमाला अर्पण कर के वंदन किया गया.
रॅली के समाप्ती के बाद विशेष कार्य करनेवाले विद्यार्थी तथा महिलाओं का सन्मान किया गया. इस कार्यक्रम मे जिजाऊ ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निर्मलाताई पाटील प्रमुख वक्ता थी. राष्ट्रमाता जिजाऊ और क्रांतीज्योती सावित्रीबाई के विचार और वर्तमान स्थिति इस विषय पर उन्होने अपने विचार व्यक्त किये. अपनी मनोगत मे उन्होने कहा, आज के अस्थिर सामाजिक परिस्थिती मे परिवर्तन लाना है तो अंधश्रद्धा, गलत रीती रिवाजों को छोडना जरुरी है.राष्ट्रमाता जिजाऊ और क्रांतीज्योती सावित्रीमाई के विचार हमारे जीवन का अंधकार नष्ट कर सकते है. हमे उनके विचार हमारे आचरण मे लाना जरुरी है. हर एक महिला आज की जिजाऊ- सावित्री और हर पती आज के शहाजीराजे एवं महात्मा जोतिबा बनने का प्रयास करेंगे तो समाज मे शिवराज्य, सुराज्य प्रस्थापित हो सकता है.
इस कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ.गीताताई खंद्रे (सामाजिक कार्यकर्ता) थी. कार्यक्रम की स्वागत अध्यक्ष डॉ. कृतिका ताई कणसे, जिजाऊ ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष कर्नाटक, उद्घाटक डॉ. वैशालीताई जाधव जिजाऊ ब्रिगेड प्रदेश सचिव थी. कार्यक्रम का संयोजन जिजाऊ ब्रिगेड कर्नाटक राज्य ने बहुतही बढिया किया था….











